देश

पुर्तगाल जाने की कोशिश कर रहे गुजराती दंपति और बच्ची का लीबिया में अपहरण, 2 करोड़ फिरौती मांगी

इस परिवार ने 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। वहां से उन्हें लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया। पीड़ित चावड़ा के भाई पुर्तगाल में बसे हुए हैं, और ये परिवार पुर्तगाल स्थित एक एजेंट की मदद से यात्रा कर रहे थे।

Image

लीबिया में गुजराती परिवार का अपहरण- प्रतीकात्मक तस्वीर (Freepik)

गुजरात के मेहसाणा जिले के एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी का पुर्तगाल में प्रवास करने की कोशिश के दौरान लीबिया में कथित तौर अपहरण कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इन्हें 2 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को यह जानकारी दी। मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि किस्मतसिंह चावड़ा, उनकी पत्नी हीनाबेन और बेटी देवंशी को उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में, जो भूमध्य सागर के किनारे स्थित है, पुर्तगाल जाते समय अगवा कर लिया गया। किस्मतसिंह का भाई पुर्तगाल में रहता है।

यूरोप में बसने की योजना बना रहा था परिवार

उन्होंने बताया कि जिले के बादलपुरा गांव का यह परिवार पुर्तगाल स्थित एक एजेंट की मदद से यूरोप में बसने की योजना के साथ यात्रा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि मेहसाणा कलेक्टर एस.के. प्रजापति को घटना की जानकारी दे दी गई है। सोलंकी ने बताया कि परिवार ने 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। वहां से उन्हें लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां से उन्हें अगवा कर लिया गया।

अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी

सोलंकी ने बताया कि परिवार ने 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। वहां से उन्हें लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया। सोलंकी ने कहा, चावड़ा के भाई पुर्तगाल में बसे हुए हैं, और वे पुर्तगाल स्थित एक एजेंट की मदद से यात्रा कर रहे थे। परिवार वहां बसने के इरादे से यात्रा कर रहा था, और इस मामले में शामिल एजेंट भारतीय नहीं हैं।

2 करोड़ की फिरौती मांगी

अधिकारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मेहसाणा में परिवार के रिश्तेदारों से संपर्क कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। कलेक्टर प्रजापति ने बताया कि चावड़ा के परिजनों ने शुक्रवार (13 दिसंबर, 2025) को उनसे संपर्क किया था और उन्होंने इस मामले की जानकारी राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय को दे दी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article