देश

Gujarat Cabinet Expansion: इस दिन होगा गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार, जानें- किसकी होगी छुट्टी और किसे मिलेगी जगह?

अच्छा प्रदर्शन न करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी होगी, जहां युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। उत्तर गुजरात से गुजरात सरकार में मंत्री भीखु सिंह परमार की मंत्री मंडल से छुट्टी हो सकती है। मध्य गुजरात से मंत्री बच्चू खाबड़ की भी छुट्टी हो सकती है। वहीं, उत्तर गुजरात से मंत्री ऋषिकेश पटेल, बलवंत सिंह राजपूत को मंत्री के तौर पर दोबारा मौका मिल सकता है।

Image

गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार। Photo-PTI

Gujarat Cabinet News: दिवाली से पहले अगले 2 दिन में गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। गुजराती नव वर्ष के पहले गुजरात की भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा, जहां राज्य को नई और युवा मंत्रियों वाली सरकार मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आचार्य देवव्रत बुधवार की शाम या गुरुवार सुबह तक गांधीनगर लौटेंगे। माना जा रहा है कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक कई मंत्रियों के लिए होगी आखिरी बैठक साबित होगी। कैबिनेट बैठक के बाद कई मंत्रियों के इस्तीफे लिए जाएंगे।

10 मंत्रियों की हो जाएगी छुट्टी

शुक्रवार या शनिवार शाम भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार होगा। राजभवन ने नए मंत्रियों के शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महात्मा मंदिर या विधानसभा परिसर में नए मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित होगा। मौजूदा 16 मंत्री में से 10 मंत्रियों का इस्तीफा लिया जाएगा। 15 से 16 नए और युवा चेहरों को भूपेंद्र पटेल सरकार के मंत्री मंडल में जगह मिलेगी।

अच्छा प्रदर्शन न करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी होगी, जहां युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। उत्तर गुजरात से गुजरात सरकार में मंत्री भीखु सिंह परमार की मंत्री मंडल से छुट्टी हो सकती है। मध्य गुजरात से मंत्री बच्चू खाबड़ की भी छुट्टी हो सकती है। वहीं, उत्तर गुजरात से मंत्री ऋषिकेश पटेल, बलवंत सिंह राजपूत को मंत्री के तौर पर दोबारा मौका मिल सकता है। उत्तर गुजरात से एक और नया चेहरा शामिल किया जा सकता है।

वहीं, मध्य गुजरात से केयूर रोकड़िया और मनीषा वकील में से किसी एक को मंत्री मंडल में स्थान मिल सकता है। दक्षिण गुजरात से आने वाले मुकेश पटेल खराब प्रदर्शन के चलते मंत्री मंडल से बाहर हो सकते हैं।

दक्षिण गुजरात से जीतू चौधरी, संगीता पाटिल को मंत्री मंडल में स्थान मिल सकता है। वहीं, गणपत वसावा को फिर मंत्री मंडल में जगह मिल सकती है। सौराष्ट्र से आने वाले राघवजी पटेल खराब तबियत के चलते मंत्री मंडल से बाहर हो सकते हैं। भानु बेन बाबरिया भी खराब प्रदर्शन के चलते बाहर हो सकते हैं।

सौराष्ट्र से जयेश रादडिया, डॉ दर्शाता शाह, रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, महेश कसवाला, हीरा सोलंकी, उदय कानगड़, अर्जुन मोढवाडिया और कच्छ से किसी एक चेहरे को मंत्री मंडल के स्थान मिल सकता है। सूत्रों के अनसार जानते हैं किनकी छुट्टी हो सकती है?

किन किन नेताओं की हो सकती है छुट्टी?

कनुभाई देसाई - वित्त मंत्री

राघवजी पटेल - कृषि मंत्री

कुंवरजी बावलिया - जल संसाधन

मुलुभाई बेरा - पर्यटन मंत्री

कुबेर डिंडोर - शिक्षा मंत्री

भानुबेन बाबरिया - महिला बाल विकास

बच्चू भाई खाबड़ - पंचायत

मुकेश पटेल - वन और पर्यावरण

भिखु सिंह परमार - नागरिक आपूर्ति

कुंवरजी हलपति - आजीविका विकास मंत्री

जगदीश विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चर्चा है कि उनका मंत्रालय भी किसी और को सोपा दिया जाएगा और उन्हें 2027 चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का समय दिया जाएगा।

बता दें कि 2022 में हुई सरकार के गठन के बाद मंत्रीमंडल का यह पहला अहम विस्तार होगा। फिलहाल सरकार में 16 मंत्री है अब विस्तार के बाद मंत्री मंडल की संख्या 23 तक पहुंच सकती है।

किन किन चेहरों को मिलेगा मंत्री मंडल में स्थान

जयेश रादडिया - सौराष्ट्र

अर्जुन मोढवाडिया - सौराष्ट्र

जीतू वाघाणी - सौराष्ट्र

रिवाबा जडेजा - सौराष्ट्र

उदय कानगड़ - सौराष्ट्र

अल्पेश ठाकोर - गांधीनगर

सी जे चावड़ा - उत्तर गुजरात

हिरा सोलंकी - सौराष्ट्र

अमित पोपटलाल शाह - अहमदाबाद

महेश कसवाला - सौराष्ट्र

संगीत पाटिल - दक्षिण गुजरात

पंकज देसाई - मध्य गुजरात

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article