Gujarat By Election Results: गुजरात की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है बता दें कि गुजरात की विसावदर में आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया ने बीजेपी के उम्मीदवार को हरा दिया है, इटालिया ने बीजेपी के उम्मीदवार को करीब 17,554 वोटों से पराजित किया, उन्होंने कुल 75,942 वोट प्राप्त किए।
गुजरात की ही कडी विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया है उन्होंने 39,452 वोटों से हराया है, उन्हें कुल 99,742 वोट मिले। बता दें कि उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है इसे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
गुजरात के विसावदर में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है ऐसे में AAP मुख्यालय मे जश्न शुरू हो चुका है पार्टी इसे अच्छा संकेत मान रही है।
बता दें कि कडी सीट बीजेपी विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर राजेंद्र चावड़ा को उतारा जबकि कांग्रेस ने रमेश चावड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा था।
दूसरी ओर, विसावदर सीट पर पूर्व विधायक भयानी भूपेंद्रभाई के आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी। बीजेपी ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और आप ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया था।
