ECI By Poll Election Result 2025: विसावदर में AAP के गोपाल इटालिया जीते, जानें Nilambur सीट पर कांग्रेस विजयी Live
लुधियाना पश्चिम, विसावदर, कड़ी, नीलांबुर , कालियागंज उपचुनाव रिजल्ट 2025 (By Poll Election 2025) Vote Counting Updates in Hindi: गुजरात की कडी और विसावदर सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कडी सीट बीजेपी विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर राजेंद्र चावड़ा को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रमेश चावड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा। दूसरी ओर, विसावदर सीट पर पूर्व विधायक भयानी भूपेंद्रभाई के आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी। बीजेपी ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और आप ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया।
ECI By Poll Election Result 2025: विसावदर में AAP के गोपाल इटालिया जीते, जानें Nilambur सीट पर कांग्रेस विजयी Live
नीलांबुर सीट कांगेस के खाते में
By Poll Election Result 2025 Live : बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार आगे
By Poll Election Result 2025 Live : लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP के उम्मीदवार को निर्णायक बढ़त
By Poll Election Result 2025 Live : केरल की नीलांबुर सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी
By Poll Election Result 2025 Live : विसावदर सीट पर AAP के इटालिया की जीत पक्की
कडी सीट पर 37 हजार से ज्यादा वोट से आगे भाजपा प्रत्याशी
गुजरात की कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार चावड़ा को 18 राउंड की काउंटिंग होने के बाद 86125 वोट मिल चुके हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा हैं। रमेशभाई को 48432 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के जगदीशभाई चावड़ा हैं। इन्हें 2594 वोट मिले हैं। इस सीट पर 21 राउंड तक मतगणना होगी।
