Gujarat ATS arrested Terrorists: देश को दहलाने के लिए प्लानिंग में लगे कई आतंकी पकड़े गए हैं। आतंकी हथियार एक्सचेंज करने के लिए इधर से उधर आ जा रहे थे, जिस बीच उनको गिफ्तार किया गया है। वे देश भर में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। गुजरात से तीन आतंकी पड़के गए हैं। गुजरात ATS ने इनकी गिरफ्तारी की है। इनमें दो आतंकी वेस्टर्न यूपी के रहने वाले हैं। एक हैदराबाद का है। बताया गया कि तीनों ट्रेंड आतंकी हैं और इनकी उम्र करीब 30 से 35 साल की बीच की है।
गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी
गुजरात ATS ने इन आतंकियों को पकड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बताया गया कि तीनों आतंकी, जो पकड़े गए हैं वह ISIS के हैं। ये तीनों हथियार एक्सचेंज करने के लिए गुजरात आए थए। देश भर में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। जहां इनकी गिफ्तारी के साथ ही बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बता दें कि तीनों आतंकी पिछले एक साल से गुजरात ATS की रडार पर थे।
ATS पूरे मामले में करेगी बड़ा खुलासा
जानकारी के मुताबिक, गुजरात ATS गिरफ्तारी की अधिक जानकारी देने के साथ ही पूरे मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है। मामले पर अधिक जानकारी मिल सकती है। बताया गया कि तीनों आतंकी दो अलग अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं। तीनों के ISIS से जुड़े होने की जानकारी मिली है।
ATS ने की पहचान उजागर
एटीएस के अनुसार, तीनों को हथियार आपूर्ति करते समय गिरफ्तार किया गया। वे देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद पुत्र अब्दुल खादर जिलानी, मोहम्मद सुहेल पुत्र मोहम्मद सुलेमान और आजाद पुत्र सुलेमान सैफी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
