Umesh Makwana: गुजरात में आम आदमी पार्टी के बोटाद से विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में मकवाणा ने कहा कि इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम होती जा रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूंगा।
उमेश मकवाणा का पार्टी पर आरोप
बोटाद से आप के विधायक उमेश मकवाणा ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने अपनी विचारधारा को छोड़ दी है। फिलहाल मकवाणा ने कहा है कि वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे, लेकन अगर व आप छोड़ते हैं तो उनकी विधायकी भी चली जाएगी। आम आदमी पार्टी को हाल ही में विसावदर सीट पर बड़ी जीत मिली है, यहां से गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की है जिससे आप के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में मकवाणा के पार्टी छोड़ने से आप का जश्न फीका पड़ जाएगा।
2022 चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को हराया
2022 के चुनावों में उमेश मकवाणा ने बोटाद सीट पर बीजेपी को हराया था। उन्होंने बीजेपी धनश्याम विरानी के खिलाफ 2,779 वोटों से जीत हासिल की थी। इस सीट पर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सौरभ पटेल का असर माना जाता है लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसे लेकर उनकी नाराजगी भी सामने आई थी। सौरभ पटेल बोटाद सीट से चार बार चुनाव जीत चुके हैं।
