Sawan 2025: भगवान शिव की आराधना और उपासना का पावन पर्व श्रावण यानी सावन माह 11 जुलाई यानी आज ये आरंभ हो रहा है। इस मौके पर शहर के प्रमुख शिवालयों में भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मिलकर मंदिरों को सजाकर कर उन्हें नया रूप दिया है। कई स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को आकर्षक बनाया गया है।

सावन माह के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में आरती की गई
जानकारी के अनुसार, सावन माह में श्रद्धालु प्रतिदिन अपने घरों के आसपास स्थित शिव मंदिरों में जाकर बेलपत्र, फूलमाला, भांग, धतूरा, अक्षत, रोली और अन्य पूजन सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेले को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। गुरुवार को रुक-रुक कर होती बारिश के बीच भी श्रद्धालु सावन पूजा की आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करते हुए भी नजर आए। ऐसे में महादेव की आराधना करने के लिए आज सुबह से ही भक्त शिवालयों में जुटे हैं और उनका अभिषेक कर रहे हैं।

सावन के पहले दिन दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में पूजन-अर्चन
शिवालयों में जुटे श्रद्धालु
सावन माह के पहले दिन श्रद्धालु पूजा करने के लिए अयोध्या के क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं।
सावन माह के पहले दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए यूपी के हापुड़ के सबली महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पावन नगरी उज्जैन में सावन माह के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में आरती की गई।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन 2025 के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में हवन और पूजन किया।
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सावन माह के पहले दिन राजराजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सावन माह 2025 के पहले दिन भक्तों ने हरिद्वार के दक्ष महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
