देश

मालगाड़ी से टकराई एंबुलेंस, 100 मीटर तक घसीटती चली गई, ओडिशा में टला बड़ा हादसा

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की धीमी गति के कारण एंबुलेंस को कम नुकसान हुआ, लेकिन एंबुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती रही।

Image

मालगाड़ी से टकराई एंबुलेंस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Goods Train Hits Ambulance: ओडिशा के रायगढ़ जिले में सोमवार को रेलवे लाइन पार कर रही एक एंबुलेंस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई जिससे दस लोग बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। यह घटना कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के शिकारपाई और भालुमास्का रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब एंबुलेंस अनधिकृत मार्ग से पटरियों को पार कर रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि चूंकि ट्रेन 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की धीमी गति के कारण एंबुलेंस को कम नुकसान हुआ, लेकिन एंबुलेंस करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। एक निजी नेत्र अस्पताल की यह एंबुलेंस शिकारपाई पंचायत के कई गांवों से मरीजों को सर्जरी के लिए ले जा रही थी।

रायगढ़ के मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ सिंघल ने दुर्घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वहां एक उचित भूमिगत मार्ग उपलब्ध है, लेकिन कुछ स्थानीय लोग अनधिकृत क्रॉसिंग का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। शुक्र है कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article