देश

'जुबिन की मौत के 40 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं', गौरव गोगोई ने SIT जांच पर उठाए सवाल

Zubeen Garg Death Case: कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को गायक जुबिन गर्ग के मौत मामले की जांच पर सवाल उठाया और दावा किया कि 40 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके निधन का ‘‘वास्तविक कारण कोई नहीं जानता।’’ उन्होंने कहा कि सरकार को ध्यान भटकाने के बजाय न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

Image

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई (फाइल फोटो)

Zubeen Garg Death Case: कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को गायक जुबिन गर्ग के मौत मामले की जांच पर सवाल उठाया और दावा किया कि 40 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके निधन का ‘‘वास्तविक कारण कोई नहीं जानता।’’ भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार की आलोचना करते हुए, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने आरोप लगाया कि लोग मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से ‘‘तंग’’ आ गए हैं।

गोगोई ने क्या कुछ कहा?

गोगोई ने पूछा, ‘‘40 दिन से अधिक समय हो गया है, फिर भी हम अभी तक नहीं जानते कि जुबिन गर्ग के साथ वास्तव में क्या हुआ। सरकार को ध्यान भटकाने के बजाय न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। एसआईटी अब तक क्या कर रही है कि हमें गर्ग की मौत के बारे में अब भी कोई सुराग नहीं मिला है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को निर्दोष लोगों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों या विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ‘‘एसआईटी का दुरुपयोग’’ नहीं करना चाहिए, बल्कि गर्ग से जुड़ी घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग मुख्यमंत्री के रवैये, बढ़ते भ्रष्टाचार तथा उनके परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों द्वारा बड़े पैमाने पर जमा की गई अवैध संपत्ति से पूरी तरह तंग आ चुके हैं।’’

BJP पर बरसे गोगोई

गोगोई ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘इसीलिए कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा छोड़ रहे हैं, जो अब केवल कुछ लोगों की सेवा करने वाली एक लिमिटेड कंपनी में बदल गई है।’’ प्रसिद्ध गायक गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में कथित तौर पर तैरते समय मृत्यु हो गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article