देश

'बतौर CM कह रहा हूं-गौरव गोगोई 100% PAK का एजेंट हैं, साहस है तो दर्ज कराएं मानहानि का केस', हिमंता ने फिर लगाया आरोप

मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा, 'गौरव गोगोई पाकिस्तानी एजेंट हैं। वह पूरी तरह से पाकिस्तानी एजेंट हैं। अगर उनमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करें। मेरे पास सबूत हैं — वह 100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें हमारे देश में किसी विदेशी शक्ति द्वारा भेजा गया है।'

Image

हिमंता ने गौरव गोगोई पर फिर लगाया गंभीर आरोप। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Himanta Biswa Sarma : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है। सरमा ने शनिवार को कहा कि 'गौरव गोगोई सौ प्रतिशत पाकिस्तान का एजेंट है। उसे बाहरी शक्तियों द्वारा देश में प्लांट किया गया है। मेरे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं ऐसा कह रहा हूं, अगर उनमें साहस है तो वे मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएं।' असम के सीएम पहले भी गौरव पर पाकिस्तान का एजेंट होने का आरोप लगा चुके हैं। जबकि कांग्रेस नेता सरमा के आरोपों को बेबुनियाद और आधारहीन बताकर खारिज करते आए हैं।

वह एक ‘प्लांटेड’ व्यक्ति हैं-सरमा

मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा, 'गौरव गोगोई पाकिस्तानी एजेंट हैं। वह पूरी तरह से पाकिस्तानी एजेंट हैं। अगर उनमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करें। मेरे पास सबूत हैं — वह 100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें हमारे देश में किसी विदेशी शक्ति द्वारा भेजा गया है। वह एक ‘प्लांटेड’ व्यक्ति हैं। मैं यह तथ्य के साथ कह रहा हूं। एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं कह रहा हूं कि वह पूरी तरह पाकिस्तानी एजेंट हैं। जुबीन गर्ग को न्याय दिलाने के बाद मैं इसे साबित करूंगा।'

जुबीन मामले की जांच पूरी होने के बाद दूंगा 'साक्ष्य'-असम सीएम

सरमा ने कहा कि गायक जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच पूरी हो जाने के बाद वह गौरव के एजेंट होने के बारे में 'साक्ष्यों' का खुलासा करेंगे। सीएम ने कहा कि सबतों को साझा करने के लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बुलाई है क्योंकि कुछ लोग कहेंगे कि जुबीन की मौत मामले से ध्यान हटाने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं। गोगोई की पत्नी ब्रिटिश मूल की हैं। सरमा और भाजपा दोनों कांग्रेस नेता की पत्नी को लेकर उन पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आरोप लगाते आए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article