देश

जल्द भारत लाया जाएगा हिंदुस्तान का वांटेड लॉरेंस विश्नोई का रिश्तेदार गैंगस्टर सचिन विश्नोई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2023, 07:42 PM IST

Gangster Sachin Vishnoi: सचिन बिश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग रचने का आरोप था, वो फर्जी पासपोर्ट के सहारे अजरबैजान भागा था।

Image

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और लॉरेंस विश्नोई का रिश्तेदार गैंगस्टर सचिन विश्नोई अजरबैजान के BAKA में हिरासत में लिया गयाभारतीय सुरक्षा एजेंसिया जल्द अजरबैजान से सचिन विश्नोई का करेगी प्रत्यर्पण।

सचिन विश्नोई जल्द ही दिल्ली लाया जाएग, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग रचने का आरोप था सचिन बिश्नोई पर, सचिन विश्नोई फर्जी पासपोर्ट के सहारे अजरबैजान भागा था।

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी विक्रम बरार गिरफ्तार

NIA ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बरार को गिरफ्तार कर लिया है।एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विक्रम बरार को प्रत्यर्पण के तहत संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एनआईए का एक दल विक्रम बरार को भारत वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गया था।एनआईए ने बताया कि बरार मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के अलावा अन्य लोगों और कारोबारियों की हत्या में शामिल है।

हथियारों की तस्करी तथा जबरन वसूली के मामलों में संलिप्त

वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी तथा जबरन वसूली के मामलों में भी संलिप्त है। जांच एजेंसी ने कहा, 'वर्ष 2020 से फरार बरार भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या, हत्या का प्रयास, वसूली और शस्त्र कानून से जुड़े मामले समेत कुल 11 मामलों में वांछित था। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस के अनुरोध पर सक्षम प्राधिकरण ने उसके खिलाफ 11 लुकआउट नोटिस जारी किए थे।' आतंकवादी-गैंगस्टर साजिश मामले में मंगलवार को यह गिरफ्तारी की गयी जिसकी जांच एनआईए कर रही है। एनआईए ने इस मामले के संबंध में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article