मुर्शिदाबाद में रखी गई 'बाबरी मस्जिद' की नींव, रिमोट से हुआ शिलान्यास, हुंमायू कबीर की मौजूदगी में मंच से लगे धार्मिक नारे
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Dec 6, 2025, 02:00 PM IST
समारोह स्थल लोगों की भारी भीड़ जमा थी। ये लोग वीरभूम, मालदा, नदिया सहित बंगाल के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे थे। मस्जिद के निर्माण में योगदान देने के लिए कुछ लोग अपने साथ ईंट लेकर आए थे। मामले की संजीदगी को देखते हुए इलाके में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है।
मुर्शिदाबाद में हुआ 'बाबरी मस्जिद' का शिलान्यास। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत
Murshidabad Babari Masjid : मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शनिवार (छह दिसंबर) को 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखी गई। मस्जिद का शिलान्यास रिमोट से किया गया। इस दौरान मंच पर मौजूद टीएमसी से निलंबित विधायक हुंमायू कबीर की मौजूदगी में धार्मिक नारे लगाए गए। समारोह स्थल लोगों की भारी भीड़ जमा थी। ये लोग वीरभूम, मालदा, नदिया सहित बंगाल के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे थे। मस्जिद के निर्माण में योगदान देने के लिए कुछ लोग अपने साथ ईंट लेकर आए थे। मामले की संजीदगी को देखते हुए इलाके में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है।
कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग
शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोग बंगाल के अलग-अलग इलाकों से पहुंचने लगे। दोपहर तक काफी भीड़ जमा हो गई। मंच पर हुंमायू सहित मौलवी और मुस्लिम समुदाय के अन्य लोग उपस्थित थे। मंच से धार्मिक नारेबाजी भी होती रही। कार्यक्रम में जमात के लोग भी दिखे। मंच पर लगे बैनर पर 'फाउंडेशन स्टोन लेइंग सेरेमनी ऑफ बाबरी मस्जिद' लिखा था। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि वे हुंमायू कबीर का समर्थन करने आए हैं।
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखे जाने का विरोध किया है। अंसारी ने कहा कि बाबर हमारा मसीहा नहीं है। टीएमसी के नेता चुनाव के समय राजनीति कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया। मुसलमानों को 5 एकड़ जमीन मिल गई। राम जन्मभूमि मंदिर बन गया। अब हिंदू-मुस्लिम का कोई विवाद नहीं, अब इसकी जरूरत नहीं है।
'अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब'
अंसारी ने कहा कि देश की जनता कर्म की पूजा करें, राजनीति देश की भला के लिए करें , ना कि मंदिर मस्जिद के लिए। इकबाल अंसारी ने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया उसे मुस्लिमों ने माना। आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या विकास कर रही है, अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब है।
फरंगी महली ने भी जताया विरोध
वहीं, बेलडांगा में 'बाबरी मस्जिद' की आधारशिला रखने की निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर की योजना पर, ईदगाह इमाम और AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, ‘किसी भी धार्मिक मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई में नहीं बदलना चाहिए। जहां तक बाबरी मस्जिद का सवाल है, जिस तरह एक विधायक ने इस मुद्दे को उठाया है, वह बिल्कुल अनावश्यक है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।