Shivraj Patil Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार को लातूर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
पाटिल लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। परिवार के मुताबिक, उनकी तबीयत पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब चल रही थी, और चिकित्सकीय निगरानी जारी थी।
1973 से 1980 तक रहे विधायक
महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटील चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे।
आतंकी हमले के बाद पद से दिया था इस्तीफा
साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटील देश के गृह मंत्री थे। मुंबई आतंकी हमले में सुरक्षा चूक को लेकर काफी आलोचना होने पर पाटील ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
