देश

नरवणे की जिस किताब पर मचा है हल्ला, वो प्रकाशित हुई या नहीं? विवाद पर पूर्व सेना प्रमुख ने दे दी पहली प्रतिक्रिया

पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच पेंग्विन रैंडम हाउस ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई दी है। पेंग्विन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि एक पुस्तक तभी प्रकाशित मानी जाती है जब वह सभी रि-टेल चैनल्स पर बीक्री के लिए उपलब्ध हो।

Four Stars of Destiny

किताब पर जारी विवाद के बीच पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की पहली प्रतिक्रिया।

Photo : Twitter

जिस किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर संसद से सड़क और इंटरनेट तक पर भारी विवाद छिड़ा हुआ है वो प्रकाशित हुई या नहीं, इस पूरे मामले पर पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने प्रकाशन संस्था पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की एक पोस्ट को रीपोस्ट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने साफ किया है कि यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इस किताब सी कोई भी प्रति किसी भी प्रारूप न तो प्रिंट और न ही डिजिटल में, जारी की गई है।

पेंग्विन रैंडम हाउस की भी 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई

इससे पहले, पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच पेंग्विन रैंडम हाउस ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई दी है। पेंग्विन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि एक पुस्तक तभी प्रकाशित मानी जाती है जब वह सभी रि-टेल चैनल्स पर बीक्री के लिए उपलब्ध हो। रिटेल चैनल वे माध्यम हैं जिनके द्वारा उत्पाद/सेवाएं उत्पादकों से अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुंचती हैं।

पूर्व सेना प्रमुख ने रीपोस्ट किया

प्रकाशन ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पुस्तक की मुद्रित या डिजिटल- किसी भी रूप में कोई भी प्रति जारी नहीं की गई है। प्रकाशक ने एक बयान में कहा कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे द्वारा लिखित आत्मकथा ’फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन अधिकार केवल हमारे पास हैं। हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक का प्रकाशन अब तक नहीं हुआ है। बयान में कहा गया है कि कंपनी द्वारा पुस्तक की कोई भी प्रति ’’मुद्रित या डिजिटल रूप में’’ प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी अन्य तरीके से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।प्रकाशक ने यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान में प्रसारित हो रहे पुस्तक के संस्करण को कॉपीराइट उल्लंघन माना जाएगा। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की इसी पोस्ट को पूर्व सेना प्रमुख ने अपने आधिकारिक अकाउंट से रीपोस्ट किया है।

खुद नरवणे ने एक लिंक साझा किया था-राहुल

राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की पुस्तक को लेकर एक प्रकाशक ने इसके प्रकाशित नहीं होने की बात की है, लेकिन खुद नरवणे ने 2023 में एक टवीट् करके अपनी पुस्तक को खरीदने की अपील करते हुए एक लिंक साझा किया था। राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नरवणे की बात पर भरोसा है तथा उनकी किताब में कुछ ऐसी बाते हैं जो सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को असहज कर सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

'मेरी किताब का लिंक फॉलो कीजिए'

उसने सोमवार को एक बयान में कहा था, 'दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच और ऑनलाइन समाचार मंचों पर प्रसारित हो रही उन सूचनाओं का संज्ञान लिया है जिनमें दावा किया गया है कि ’फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नामक पुस्तक की एक प्रति सक्षम अधिकारियों से अनिवार्य मंजूरी के बिना प्रसारित की जा रही है।’ राहुल गांधी ने इसी संदर्भ में कहा, 'नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें उन्होंने कहा है, 'मेरी किताब का लिंक फ़ॉलो कीजिए।' अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं, या ’पेंगुइन’ (प्रकाशक) झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व थलसेना प्रमुख झूठ बोलेंगे। पेंगुइन कहता है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने 2023 में ट्वीट किया है कि कृपया मेरी किताब ख़रीदिए। मैं पेंगुइन के बजाय नरवणे जी पर भरोसा करता हूं।’

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। पिछले सप्ताह संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर इस पुस्तक की एक प्रति दिखाते हुए देखा गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!