देश

गुजरात में बड़ा हादसा, मिथाइल अल्कोहल युक्त सिरप पीने से 5 लोगों की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 30, 2023, 04:32 PM IST

गुजरात में मिथाइल अल्कोहल युक्त सिरप पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है।

Image

सिरप पीने से मौतें

Photo : iStock

गुजरात में मिथाइल अल्कोहल युक्त सिरप पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेड़ा जिले में नडियाड शहर के निकट बिलोदरा गांव में एक दुकानदार द्वारा ‘कालमेघसव- आसव अरिष्ट’ नामक आयुर्वेदिक सिरप लगभग 50 लोगों को बेचा गया था।

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा कि एक ग्रामीण के रक्त के नमूने की रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि सिरप बेचने से पहले उसमें मिथाइल अल्कोहल मिलाया गया था।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन में सिरप पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और दो अन्य का अभी भी इलाज किया जा रहा है। हमने विस्तृत पूछताछ के लिए दुकानदार सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि मिथाइल अल्कोहल एक जहरीला पदार्थ है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article