Mulayam Singh Yadav family tree: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में बुधवार को निधन हो गया। वह 38 साल के थे। जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं। अपर्णा इस समय यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक के निधन पर सपा ने शोक संवेदना जताई हैं। X पर अपने पोस्ट में पार्टी ने कहा कि 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।' राजनीति में मुलायम सिंह यादव परिवार का काफी रसूख है, यहां हम जानेंगे कि प्रतीक के निधन के बाद मुलायम सिंह परिवार में अब कौन-कौन है-
मुलायम सिंह यादव पांच भाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन 2022 में हुआ। मुलायम सिंह का परिवार काफी बड़ा है। वह पांच भाई हैं। अभय राम सिंह यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव। अभय राम सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हुईं। अभय राम सिंह यादव के बड़े बेटे का नाम धर्मेंद्र यादव हैं।
रतन सिंह यादव के हैं एक बेटे
मुलायम सिंह यादव के सभी भाइयों में दूसरे नंबर पर रतन सिंह यादव हैं। रतन सिंह यादव के बेटे का नाम रणवीर सिंह यादव है। रणवीर सिंह यादव के बेटे हैं तेजप्रताप यादव। तेजप्रताप मैनपुरी से सांसद भी रहे हैं।

sp
(AI तस्वीर)
मुलायम सिंह ने की दो शादियां
मुलायम सिंह यादव अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी है जबकि उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव और मालती देवी के बेटे हैं जबकि साधना गुप्ता के बेटे का नाम प्रतीप यादव है। प्रतीप यादव एक बिजनेसमैन थे और अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। हालांकि, पारिवारिक समारोहों में वह अपर्णा यादव के साथ नजर आते थे।
राजपाल सिंह यादव के बेटे भी राजनीति में
मुलायम सिंह यादव के चौथे भाई का नाम राजपाल सिंह यादव है। राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे थे। राजपाल सिंह यादव के बेटे अंशुल सक्रिय राजनीति में हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं।
अखिलेश यादव
मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 2000 में अखिलेश यादव ने राजनीति में कदम रखा और कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार देश की संसद में पहुंचे। 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर अखिलेश यूपी के मुख्यमंत्री बने।डिंपल यादव
डिंपल यादव अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। साल 2009 में उनकी राजनीतिक पारी का आगाज फिरोजाबाद सीट से हुआ, लेकिन वे चुनाव हार गईं। इसके बाद 2012 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो कन्नौज लोकसभा सीट से निर्विरोध चुनाव जीतकर डिंपल संसद पहुंचीं। 2014 में दोबारा से उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के सामने हार का सामना करना पड़ा।
शिवपाल यादव
शिवपाल सपा संरक्षक मुलायम के सबसे छोटे भाई हैं। भतीजे अखिलेश यादव से विवाद के चलते शिवपाल यादव ने सपा से नाता तोड़कर अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली है। शिवपाल साल 1996 से लगातार इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
रामगोपाल यादव
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के चचेरे भाई हैं। रामगोपाल 1992 में पहली बार राज्यसभा सदस्य बने और साल 2004 में मुलायम सिंह ने उनको संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया, जहां से उन्होंने जीत दर्ज की।
धर्मेंद्र यादव
मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव पहली बार साल 2004 में मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। धर्मेंद्र मुलायम के बड़े भाई अभय राम यादव के पुत्र हैं। धर्मेंद्र बदायूं लोकसभा सीट से भी सासंद चुने गए, लेकिन 2019 में वे हार गए।
अक्षय यादव
मुलायम सिंह के सियासी कुनबे में अक्षय यादव भी सांसद रह चुके हैं। अक्षय यादव सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं और मुलायम सिंह यादव के भतीजे। साल 2014 में अक्षय फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर पहली बार संसद पहुंचे लेकिन 2019 में शिवपाल यादव के चुनाव मैदान में उतरने से वे हार गए।
तेज प्रताप यादव
मुलायम के भाई रणवीर सिंह यादव के बेटे तेज प्रताप साल 2014 में मैनपुरी सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बने थे। मुलायम सिंह यादव के सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुआ था। 2019 में मुलायम ने आजमगढ़ के बजाय मैनपुरी से चुनाव लड़ा था।
अपर्णा यादव
मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव इन दिनों भाजपा में हैं। अपर्णा, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा ने अपना सियासी सफर सपा से 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से शुरू किया था, लेकिन रीता बहुगुणा जोशी के हाथों वे हार गईं. अखिलेश यादव से सियासी अनबन के चलते उन्होंने सपा छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया।
अभिषेक यादव
मुलायम सिंह यादव के भतीजे अभिषेक यादव (अंशुल यादव) इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं. अंशुल यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव के बेटे हैं. वो दूसरी बार इटावा की जिला पंचायत के अध्यक्ष बने हैं.
प्रेमलता यादव
मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल यादव की पत्नीव प्रेमलता यादव भी सूबे की सियासत में किस्मत आजमा चुकी हैं. वो इटावा में जिला पंचायत अध्यूक्ष रह चुकी हैं।
सरला यादव
मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव भी सियासत में हाथ आजमा चुकी हैं। उन्हें 2007 में जिला सहकारी बैंक इटावा की राज्य प्रतिनिधि बनाया गया था।
आदित्य यादव
मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव सक्रिय राजनीति में हैं। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के वे प्रदेश अध्यक्ष हैं। शिवपाल की तरह आदित्य यादव ने भी कोऑपरेटिव से अपनी सियासत शुरू की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
