देश

'बेहतर है मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो...', सरकार को लेकर RJD सांसद ने क्यों कही यह बात

Monsoon Session: राज्यसभा में राजद सांसद मनोज कुमार झा बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते-बोलते प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करने लगे और पुराने संसद में दिया अपना एक पुराना वक्तव्य याद दिलाया और कहा कि बेहतर है एक दिन एक मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो...

Image

राजद सांसद मनोज कुमार झा (फोटो साभार: संसद टीवी)

Monsoon Session: संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान राज्यसभा में राजद सांसद मनोज कुमार झा बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते-बोलते प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करने लगे और पुराने संसद में दिया अपना एक पुराना वक्तव्य याद दिलाया और कहा कि बेहतर है एक दिन एक मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो...

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राजद सांसद ने लोकसभा में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं भारत का पक्ष रखने आया हूं। राजद सांसद ने कहा कि यह संसद तो भारत की है, पक्ष और विपक्ष भी भारत के हैं। भारत का पक्ष तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा... आपको सरकार का पक्ष रखना चाहिए था। आपके समक्ष प्रश्न था, जो भारत माता, भारतीय सेना से सवाल नहीं था, बल्कि सरकार से थे...

राजद सांसद ने क्या कुछ कहा?

मनोज झा ने जवाहरलाल नेहरू को वर्तमान सरकार का लाइफवेस्ट करार दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू बार-बार आ जाते हैं। मैंने पिछले सदन में कहा था कि बेहतर है एक दिन एक मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो। जिनको उनके पक्ष में दलील देना होगा देंगे... और दूसरी तरफ उनको बुला लो जिन्हें नेहरू हर जगह नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इतने वर्षों बाद नेहरू उन्हें हर जगह नजर आते हैं तो कुछ तो उनकी बात रही होगी।

जमीन का तुकड़ा नहीं है कश्मीर

इस दौरान राजद सांसद ने केंद्र सरकार से अपील की कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर महज जमीन का तुकड़ा नहीं है। कश्मीर पर लोग बसते हैं और कश्मीर के लोगों ने भी कुर्बानियां दी हैं। पहलगाम के बाद कश्मीर का जो रिएक्शन सामने आया वह अभूतपूर्व था। लोग रो रहे थे, कंधा दे रहे थे, बचा रहे थे और अपनी दुकानें बंद कर दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article