देश

'भारत के लोगों में डर का माहौल', ये क्या बोल गए कांग्रेस के चिदंबरम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 09:06 AM IST

Political News: कांग्रेस नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को लगता है कि भारत में डर हावी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय में उन्हें देश में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो भय से मुक्त न हो। चिदंबरम के इस दावे के बाद सियासत में एक नई बहस छिड़नी तय मानी जा रही है।

Image

पी. चिंदबरम ने ये क्या कह दिया?

Photo : Times Now Digital

Congress Vs BJP: कभी असहिष्णुता, तो कभी अरसुरक्षित, अब कांग्रेस नेता का मानना है कि भारत में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो खौफ में ना हो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को दावा किया कि पूरे देश पर डर हावी है और ये हालात लोकतंत्र के ठीक उलट हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद सियासत में एक नया विवाद छिड़ सकता है।

लोगों की सोच पर हावी है भय- पी. चिदंबरम

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय में उन्हें देश में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो भयमुक्त है। उन्होंने कहा, 'पिछले 18 माह में मैं जहां भी गया, जिससे भी मैंने बात की मैंने पाया कि उनकी सोच पर भय हावी है। भय उनके संपूर्ण अस्तित्व पर हावी है और मैं उन्हें टैगोर की वो पंक्तियां सुनाता हूं..जहां विचार भयमुक्त है।'

कोलकाता में कांग्रेस नेता ने दिया ये बयान

उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे एक भी ऐसा आदमी दिखा दीजिए जो यह कह सके कि मेरा मस्तिष्क भयमुक्त है, मैं कुछ भी कह सकता हूं, मैं कुछ भी लिख सकता हूं, मैं ऐसा कुछ भी कर सकता हूं जिससे कानून का उल्लंघन न होता हो।' उन्होंने शनिवार शाम को कोलकाता के एलन पार्क में ‘एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल’-2024 में अपनी नई किताब ‘द वाटरशेड ईयर-व्हिच वे विल इंडिया गो?’ पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उनसे किसी कारोबारी, वकील, चिकित्सक या लघु उद्योग से जुड़े किसी व्यक्ति ने यह नहीं कहा कि वह जो चाहें बोल सकते हैं और कोई भी फिल्म बना सकते हैं। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, 'भारत में डर हावी है और यह लोकतंत्र के विपरीत है। जहां विचार भय रहित है, वहीं लोकतंत्र है।'

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article