देश

SIR मुद्दे के बीच चुनाव आयोग का बड़ा संदेश; फर्जी वोटर्स सहित ऐसे लोगों को नहीं डालने देंगे वोट

Bihar Elections 2025: देशभर में बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दा गर्माया हुआ है। इस बीच, चुनाव आयोग ने कड़ा संदेश देते हुए साफ कर दिया कि किन-किन लोगों को मतदान करने की अनुमति नहीं देने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कहा कि वह फर्जी मतदाताओं को वोट नहीं डालने देंगे।

Image

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Bihar Elections 2025: संसद से लेकर सड़क तक इंडी गठबंधन के घटक दलों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कवायद के विरोध में हल्ला बोला। इस बीच, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि आयोग किसी प्रभाव में आकर मृतकों, स्थायी रूप से पलायन कर चुके लोगों या कई जगहों पर मतदाता के रूप में दर्ज लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं कर सकता।

चुनाव आयोग का बड़ा संदेश

चुनाव आयोग के अनुसार, उन्होंने कहा कि क्या निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की जा रही शुद्ध मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव और मजबूत लोकतंत्र की नींव नहीं है? उन्होंने कहा कि पहले बिहार में और बाद में पूरे देश में अपात्र लोगों को वोट देने की अनुमति देना संविधान के विरुद्ध है।

उन्होंने रेखांकित किया कि इन सवालों पर, किसी न किसी दिन, हम सभी और भारत के सभी नागरिकों को राजनीतिक विचारधाराओं से परे जाकर गहराई से सोचना होगा। सनद रहे कि बिहार में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत घर-घर जाकर जांच करने पर निर्वाचन अधिकारियों ने अब तक पाया है कि 52 लाख से अधिक मतदाता अपने पते पर मौजूद नहीं थे और 18 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article