देश

फिर बेनकाब हुआ पाक, भारतीय सेना के अधिकारियों के खिलाफ कर रहा था दुष्प्रचार; रंगे हाथ पकड़ा गया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय सेना के अफसरों के बारे में अब झूठ फैला रहा है। हालांकि उसका ये झूठ कुछ समय बाद ही पकड़ा गया और वो एक बार फिर से बेनकाब हो गया।

Image

लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा के खिलाफ पाकिस्तानी फैला रहे झूठा प्रचार

Photo : Twitter

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त और ठोस प्रतिक्रिया से घबराकर पाकिस्तान ने एक बार फिर दुष्प्रचार की रणनीति अपनाई है। पाकिस्तान स्थित मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया ट्रोल नेटवर्क्स ने समन्वित तरीके से भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। फैक्ट चेक में पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है।

लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा के खिलाफ झूठा प्रचार

पाकिस्तानी मीडिया और ट्रोल अकाउंट्स ने दावा किया कि रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को सेवा से हटा दिया गया और "काला पानी" भेज दिया गया। जबकि सच्चाई ये है कि जनरल राणा को सेवा से नहीं हटाया गया, बल्कि उन्हें 1 जून 2025 से अंडमान व निकोबार कमान (CINCAN) का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है, जो एक प्रतिष्ठित पद है।

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार पर निराधार आरोप

प्रो-पाकिस्तानी सोशल मीडिया ने दावा किया कि जनरल कुमार को उत्तरी कमान से हटा दिया गया। जबकि सच्चाई ये है कि वे 30 अप्रैल 2025 को नियत समय पर सेवानिवृत्त हुए और यह परिवर्तन पहले से घोषित था।

एयर मार्शल एसपी धाकर के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप

झूठा प्रचार किया गया कि एयर मार्शल धाकर को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त किया गया। जबकि सच्चाई ये है कि एयर मार्शल धाकर ने अपना कार्यकाल पूर्ण कर 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्ति ली। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें विदाई गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला।

पाकिस्तान हुआ एक्सपोज

ये सभी झूठे आरोप भारत के कूटनीतिक और सैन्य संकेतों के कुछ ही घंटों बाद सामने आए। आरोप उन अधिकारियों पर केंद्रित थे जो खुफिया, थियेटर ऑपरेशंस और वायु शक्ति से जुड़े थे। प्रचार का माध्यम वे सोशल मीडिया अकाउंट्स थे जो पहले भी बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक और राफेल जैसे मुद्दों पर दुष्प्रचार फैला चुके हैं।

Shivani Mishra
Shivani Mishraauthor

Covering stories of public interest in crime and politics now. Entertainment enthusiast over five years. Reporting across Maharashtra.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी