देश

'बेहद शर्मनाक और निराधार', भाजपा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार; कहा- PM ने तमिल पहचान को दिया बढ़ावा

Jana Nayagan Row: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'तमिल लोगों की आवाज दबाने' का आरोप लगाने के लिए कड़ी आलोचना की और उनके इस बयान को ''बेहद शर्मनाक और निराधार'' बताया। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र ने अभिनेता से नेता बने विजय की फिल्म ''जन नायकन'' को रोकने की कोशिश की थी।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Jana Nayagan Row: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'तमिल लोगों की आवाज दबाने' का आरोप लगाने के लिए कड़ी आलोचना की और उनके इस बयान को ''बेहद शर्मनाक और निराधार'' बताया। भाजपा ने कांग्रेस सांसद को भारतीय राजनीति में अलगाववाद का एक ''उपयुक्त उदाहरण'' बताया और उनसे क्षेत्र, भाषा और जाति के नाम पर विभाजनकारी राजनीति में लिप्त होने से बचने का आग्रह किया।

क्या है पूरा मामला?

भाजपा की यह टिप्पणी गांधी के उस आरोप के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र ने अभिनेता से नेता बने विजय की फिल्म ''जन नायकन'' को रोकने की कोशिश की थी। गांधी ने इसे तमिल संस्कृति पर हमला बताया था और कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी ''तमिल लोगों की आवाज को दबाने'' में सफल नहीं होंगे।

राहुल गांधी पर BJP का पलटवार

कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि इस बयान का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। पासवान ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''उन्होंने (राहुल गांधी) बेहद शर्मनाक और दुखद बयान दिया है।'' भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ''राहुल गांधी भारतीय राजनीति में अलगाववाद का एक सटीक उदाहरण हैं।'' उन्होंने उनसे ''इस तरह की टिप्पणियां करने से बचने'' का आग्रह किया।

'PM ने तमिल पहचान को दिया बढ़ावा'

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तमिल भाषा, संस्कृति और विरासत के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता ''अभूतपूर्व'' है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंचों पर तमिल पहचान को बढ़ावा दिया है और हाल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारत के छात्रों से इस भाषा को सीखने का आग्रह किया था। पासवान ने आरोप लगाया कि ''अलगाववादी प्रवृत्ति'' और ''राष्ट्र-विरोधी मानसिकता'' वाले लोग क्षेत्र, भाषा और जाति का इस्तेमाल करके ''राजनीतिक तांडव'' करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का पिछला रिकॉर्ड उनकी अत्यधिक असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article