मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हैलिकॉप्टर की धार जिले के मनावर इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है, गौर हो कि मुख्यमंत्री चौहान चुनावी दौरे पर निजी कंपनी के हेलीकाप्टर की सेवाएं ले रहे हैं कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर्स के सभी इंडिकेटर्स ने काम करना बंद कर दिया था इसलिए उसे फौरन वापस लैंड कराया गया।
हैलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन मनावर से उड़ान भरने के बाद देदला गांव के पास हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद शिवराज सिंह धार के लिए सड़क के रास्ते रवाना हुए। मध्य प्रदेश में जनवरी माह में कार्यकाल खत्म होने वाले 19 नगरीय निकायों के लिए 20 जनवरी को मतदान होना है और 23 जनवरी को मतगणना है।
धार, मनावर और पीथमपुर में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं, इसी के मद्देनजर सीएम यहां जनसभा को संबोधित करने के लिए निकले थे उन्होंने मनावर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया इसके बाद जब वे धार जाने के लिए अपने हेलीकॉप्टर में बैठे तो उन्हें पता चला की हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है।
