Elvish Yadav: बिग बॉस विनर एलविश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है।
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दो ने फायरिंग की। जानकारी के मुताबिर, फायरिंग के समय एल्विश घर मे मौजूद नहीं थे। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई थी। एल्विश सेकेंड और 3rd फ्लोर पर रहता है। फायरिंग के वक्त घर मे केयर टेकर और परिवार के सदस्य मौजूद थे। परिवार की शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है। लीगल एक्शन लिया जा रहा है। क्राइम सीन से पुलिस ने सबूत इकट्ठा किया है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है। बता दें, इससे पहले बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी।
भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी
इस बीच, भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। भाऊ गैंग द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया कि आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली है वह गोली नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलाई है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि इसको आज हमने अपना परिचय दिया है। एल्विश ने सट्टे का प्रमोशन करके बहुत घर बर्बाद कर दिए है। पोस्ट में लिखा कि ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको चेतावनी देता हूं कि जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिल जाएगा, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है। गैंग ने कहा कि जो भी सट्टे वाले हैं, तैयार रहो। फिलहाल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।
