देश

केरल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट रिवीजन की बढ़ाई समयसीमा; जानिए वजह

Kerala SIR: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केरल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया। चुनाव आयोग ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर एसआईआर प्रक्रिया की तारीख को एक हफ्ते बढ़ाने का निर्णय किया। बता दें कि केरल में 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं।

election commission

चुनाव आयोग ने बढ़ाई एसआईआर की डेडलाइन (फाइल फोटो)

Kerala SIR: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केरल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया। चुनाव आयोग ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर एसआईआर प्रक्रिया की तारीख को एक हफ्ते बढ़ाने का निर्णय किया। बता दें कि केरल में 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव आयोग का यह आदेश केरल द्वारा सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद आया है, जिसमें गणना प्रपत्र और अन्य प्रक्रियाओं को जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था, जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का हिस्सा हैं।

मतदाता सूची कब होगी प्रकाशित

चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के तहत, मतदाता सूची का मसौदा 16 दिसंबर की बजाय अब 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। आयोग ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 की बजाय 21 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!