Election Commission of India (ECI) Tripura Election Result 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों के लिए गत 27 फरवरी (गत सोमवार) को वोटिंग हुई। चुनाव के दिन राज्य में करीब 88 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में 28.13 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव मैदान में कुल 259 उम्मीदवार हैं। इनकी चुनाव किस्मत किस्मत का फैसला 2 मार्च को होगा। पूर्वोत्तर के इस राज्य में अभी भाजपा की सरकार है। सत्ता में बने रहने के लिए भगवा पार्टी ने अपना पूरा दम-खम लगाया है लेकिन इस बार उसे कांग्रेस-वाम गठबंधन एवं टिपरा मोथा पार्टी से चुनौती मिली है। दो मार्च के चुनाव नतीजे राज्य में बनने वाली सरकार की तस्वीर साफ करेंगे।
देश
ECI Tripura Election Results 2023: चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें त्रिपुरा का चुनाव रिजल्ट
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 1, 2023, 01:26 PM IST
