Election Commission of India (ECI) Nagaland Election Result 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में गत 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। विधानसभा की 60 सीटों में से 59 सीटों पर वोट डाले गए। अकुलुतो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी कझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीतने की वजह से इस बार 59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव में 83 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वोटों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।
देश
ECI Nagaland Election Results 2023: ईसीआई की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें नगालैंड विस चुनाव के नतीजे
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 1, 2023, 02:08 PM IST
