देश

ECI Meghalaya Election Results 2023: चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें मेघालय का चुनाव रिजल्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 1, 2023, 01:53 PM IST

Election Commission of India (ECI) Meghalaya Election Result 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग वोटों की गिनती दो मार्च की सुबह आठ बजे शुरू करेगा। सबसे पहले सबसे पहले इन सभी सीटों के रुझान आने शुरू होंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे।

Image

27 फरवरी को नगालैंड में विस चुनाव के लिए डाले गए वोट।

Photo : PTI

Election Commission of India (ECI) Meghalaya Election Result 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में गत दिनों विधानसभा चुनाव हुए। त्रिपुरा में 16 फरवरी को जबकि मेघालय एवं नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ। इन तीनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं लेकिन त्रिपुरा को छोड़कर नगालैंड एवं मेघालय में इस बार 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग इन तीनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे दो मार्च यानी सोमवार को घोषित करेगा। चुनाव नतीजे की सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी ईसी की वेबसाइट से प्राप्त हो सकेगी। दो मार्च को 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

सुबह आठ बजे शुरू होगी काउंटिंग

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग वोटों की गिनती दो मार्च की सुबह आठ बजे शुरू करेगा। सबसे पहले सबसे पहले इन सभी सीटों के रुझान आने शुरू होंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। इन सभी सीटों के रुझान एवं परिणाम से जुड़े हर अपडेट की जानकारी आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in पर मिलेगी। आप यहां जाकर सीटों के बारे में जानकारी पा सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक राउंड की काउंटिंग में प्रत्याशियों को कितने वोट मिले इसके बारे में भी आप जान सकते हैं।

मेघालय में एनपीपी) की सरकार

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है। एनपीपी की कोशिश सत्ता में बने रहने की है लेकिन भाजपा, टीएमसी और अन्य क्षेत्रीय दलों ने एनपीपी को इस बार कड़ी चुनौती दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि सोमवार को हुई वोटिंग में कुल 21.6 लाख मतदाताओं में से 85.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। एग्जिट पोल्स में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article