देश

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद; सियासी हलचल तेज

Maharashtra CM Name: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय बरकार है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे।

Image

एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा।

Photo : ANI

Maharashtra CM Name: महाराष्ट्र की सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह सुबह करीब 11:15 पर राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन तक एकनाथ शिंदे केयरटेकर सीएम बने रहेंगे।

एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्हें सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर पार्टी और न ही फडणवीस की ओर से कोई आधिकारिक बयान दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ने फडणवीस के नाम पर सहमति जताई है।

महायुति को मिला था प्रचंड बहुमत

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। प्रदेश में महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'महायुति' गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति में शामिल भाजपा ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, महा विकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सबसे अधिक 20 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 16 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटों पर जीत मिली है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें आई हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article