देश

Maharashtra News: 'CM एकनाथ शिंदे ने मुझे क्रिमिनल बना दिया', शिवसेना नेता पर गोली चलाने वाले भाजपा विधायक ने किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 11:54 AM IST

Maharashtra news in hindi today: अपनी गिरफ्तारी से पहले एक न्यूज चैनल से बात करते हुए गणपत गायकवाड़ ने घटनाक्रम के अंदर की बात बताई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे राज्य में अपराधियों का साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Photo : BCCL

Maharashtra News in Hindi: महाराष्ट्र में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चलाने वाले नेता व कल्याण से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि सीएम शिंदे ने उन्हें अपराधी बना दिया। बता दें, थाने में शिवसेना नेता पर फायरिंग मामले में गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है।

अपनी गिरफ्तारी से पहले एक न्यूज चैनल से बात करते हुए गणपत गायकवाड़ ने घटनाक्रम के अंदर की बात बताई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे राज्य में अपराधियों का साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चलाई थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद राज्य के गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

जमीन विवाद का है मामला

भाजपा विधायक की गिरफ्तारी के साथ सामने आए ऑडियो क्लिप के मुताबिक, गणपत गायकवाड़ ने बताया कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, मेरी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और मेरे ही सामने मेरे बेटे को भी पीटा जा रहा था। उन्होंने कहा, पुलिस स्टेशन में मेरे बेटे की पिटाई हो रही थी, जिसकी वह से वह आगबबूला हेा गए और पांच राउंड फायरिंग कर दी। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर राज्य में वह मुख्यमंत्री रहते हैं तो अपराधी बढ़ेंगे।

मजबूरी में गोली चला दी

ऑडियो क्लिप की बातचीत के मुताबिक, गणपत गायकवाड़ ने कहा कि बेटे की ऐसी हालत देखकर मैं फ्रस्ट्रेट को गया था, ऐसे में मैं क्या करता? मजबूरी में गोली चला दी। उन्होंने कहा, मुझे इस बात का तनिक भी पछतावा नहीं है। मैं किसी को मारना नही चाहता था। उन्होंने बताया, जमीन को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। कोर्ट में वह जीत गए थे। इसके बावजूद महेश गायकवाड़ ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article