देश

दिल्ली शराब घोटाले में क्या है साउथ कार्टेल, पूछताछ के लिए BRS नेता कविता की आज ED के सामने पेशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 09:28 AM IST

ED Summoned BRS Leader K Kavitha in Delhi Liquor Scam: के.कविता बुधवार रात दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि उन्होंने ईडी के सामने पेशी के लिए नई तारीख की मांग की है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Image

शराब घोटाले में केसीआर की बेटी और MLC कविता से होगी पूछताछ

Photo : ANI

ED Summoned BRS Leader K Kavitha in Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS नेता के. कविता की आज ED के सामने पेशी हो सकती है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से कविता का आमना-सामना कराकर ईडी पूछताछ कर सकती है। रामचंद्रन पिल्लई को इसी सप्ताह के शुरू में गिरफ्तार किया गया था। पिल्लई को शराब घोटाले में "साउथ कार्टेल" का एक फ्रंटमैन माना जा रहा है इसके पहले कविता के पूर्व लेखाकार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली पहुंची कविता

के.कविता बुधवार रात दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि उन्होंने ईडी के सामने पेशी के लिए नई तारीख की मांग की है। सूत्रों के अनुसार पहले से तय कार्यक्रम को देखते हुए, उन्होंने ईडी से 15 मार्च की तारीख पर पहुंचने की इजाजत मांगी है। हालांकि अभी तक यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि ईडी ने उनकी मांग को देखते हुए पूछताछ की तारीख में बदलाव किया है या नहीं।

सीबीआई कर चुकी है पूछताछ

इसके पहले कविता से 12 दिसंबर को हैदराबाद में CBI ने सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। सीबीआई का दावा है जो शराब कंपनियां आबकारी नीति तैयार करने में लिप्त थीं, उनके लिए एक शराब लॉबी द्वारा 30 करोड़ रुपये की रिश्वत का भुगतान किया गया था, जिसे "साउथ कार्टेल कहा जा रहा है। आरोप है कि कविता उसी साउथ कार्टेल का कविता हिस्सा हैं। और उन्हें दिल्ली की नई शराब नीति में रिश्वत से फायदा हुआ। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। सिसोदिया इस समय 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article