देश

ED Raid: गोरखपुर में सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Gorakhpur ED Raid:सपा नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापा लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED की कार्रवाई की जा रही है।

Image

ईडी रेड (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Gorakhpur ED Raid: यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर कार्रवाई की जा रही है बताते हैं कि गंगोत्तरी इंटरप्राइजेज कंपनी के करीब 10 जगहों पर सर्च की जा रही है।

ईडी ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर आवास पर छापा मारा है, बताते हैं कि करीब 700 करोड़ के बैंक घोटाले मामले में छापेमारी की जा रही है,पूर्वांचल में तिवारी का हाता के नाम से मशहूर उनके आवास पर सुबह 9 बजे करीब ईडी की टीमें पहुंची। माना जा रहा है कि ये कार्रवाई बैंकों के साथ 700 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में हुई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है इस मामले में सीबीआई ने पहले केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच तेज की है।

इससे पहले 23 फरवरी 2024 को भी ईडी की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की थी ईडी ने 17 नवंबर 2023 को विनय शंकर और उनके परिवार की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article