देश

अवैध खनन मामले में ईडी की कई जगहों पर छापेमारी, CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार के घर पर भी रेड

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 3, 2024, 09:52 AM IST

अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब तक सात बार प्रवर्तन निदेशालय के समन से बच चुके हैं। एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है...

Image

हेमंत सोरेन

Photo : PTI

ED Raids: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) को निशाना बनाने और उस पर उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण जांच करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद जांच एजेंसी ने बुधवार को रांची और राजस्थान में 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। यह तलाशी अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

हजारीबाग के डीएसपी के घर पर भी छापा

इसके अलावा, झारखंड के हजारीबाग शहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेंद्र दुबे के परिसर पर भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापेमारी की जा रही है। राज्य के साहिबगंज शहर के जिला कलेक्टर राम निवास के परिसर और राजस्थान में उनके मूल निवास पर भी तलाशी चल रही है। माना जाता है कि गैरकानूनी सौदों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कई बिचौलियों के परिसरों की भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलाशी ली जा रही है।

हेमंत सोरेन 7 बार नहीं हुए ईडी के समक्ष पेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब तक सात बार प्रवर्तन निदेशालय के समन से बच चुके हैं। एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता से प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article