देश

गैरकानूनी सट्टेबाजी ऐप्स मामले में युवराज सिंह, अन्वेषी जैन के बाद आज बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से भी की ED ने पूछताछ

सोनू सूद पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। सितंबर 2021 में आयकर विभाग ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। विभाग ने तब यह आरोप लगाया था कि अभिनेता ने करीब 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की और फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा घुमाया। साथ ही उन पर एफसीआरए नियमों का उल्लंघन कर चंदा जुटाने का भी आरोप लगा था, हालांकि सोनू सूद ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

Image

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से की ED ने पूछताछ। फोटो-PTI

ED questioned Sonu Sood: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का बयान दर्ज कर रही है। मामला गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet के प्रचार-प्रसार से जुड़ा हुआ है। इससे पहले इस मामले में ईडी ने पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और एक्ट्रेस अन्वेषी जैन, अंजली अरोड़ा से भी पूछताछ की थी।

युवराज सिंग से भी की गई पूछताछ

बीते दिन पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस अन्वेषी जैन से करीब 7 घंटे की पूछताछ की गई। सोनू सूद का नाम लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। कोरोना महामारी के दौरान उनकी मदद से लाखों लोग लाभान्वित हुए थे। उनकी संस्था सूद चैरिटी फाउंडेशन को इस साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने FCRA (विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम) का लाइसेंस भी दिया है, जिससे संस्था को विदेश से चंदा लेने की अनुमति मिली है। यह संस्था शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में काम कर रही है।

सोनू सूद पर पहले भी उठे सवाल

हालांकि, सोनू सूद पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। सितंबर 2021 में आयकर विभाग ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। विभाग ने तब यह आरोप लगाया था कि अभिनेता ने करीब 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की और फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा घुमाया। साथ ही उन पर एफसीआरए नियमों का उल्लंघन कर चंदा जुटाने का भी आरोप लगा था, हालांकि सोनू सूद ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

ईडी की जांच में क्या निकला?

ईडी की जांच में सामने आया है कि कई बड़े क्रिकेटर और फिल्मी सितारों ने इन गैरकानूनी ऐप्स जैसे 1xBet, FairPlay, Parimatch, Lotus365 का प्रचार किया है। इन ऐप्स पर बैन होने के बावजूद इन्हें बढ़ावा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 'सिर्फ 2025 के पहले तीन महीनों में ही 1.6 अरब से ज्यादा विजिट इन वेबसाइट्स पर दर्ज किए गए। भारत का ऑनलाइन सट्टेबाजी बाजार अब 100 अरब डॉलर से भी अधिक का हो चुका है और हर साल 30% की रफ्तार से बढ़ रहा है।'

Viacom को 100 करोड़ रुपये का नुकसान

सोमवार को ईडी ने FairPlay मामले में 307 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कीं, जिनमें दुबई में बैंक बैलेंस, जमीन, विला और फ्लैट शामिल हैं। इस केस में अब तक 651 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। मामला मुंबई पुलिस की उस एफआईआर से जुड़ा है जिसमें कहा गया था कि Viacom को 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

ईडी की जांच से यह साफ हो रहा है कि गैरकानूनी सट्टेबाजी ऐप्स का कारोबार भारत में तेजी से फैल रहा है और कई बड़े चेहरे इसके प्रचार में शामिल रहे हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article