देश

बिटकॉइन घोटाले में ED की छापेमारी, गौरव मेहता के परिसरों पर रेड

भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर चुनावों के वित्तपोषण के लिए कथित तौर पर अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Image

बिटकॉइन घोटाले में ED की छापेमारी

ED Raid in Bitcoin Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ परिसर में तलाशी ली, जो कथित तौर पर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में बिटकॉइन लेनदेन मामले से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह तलाशी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के हिस्से के रूप में की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कवर किया जा रहा है। भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर चुनावों के वित्तपोषण के लिए कथित तौर पर अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उसके नेताओं ने कथित तौर पर एक रिकॉर्डिंग भी चलाई थी जिसमें दावा किया गया था कि यह सुले की आवाज है। मेहता कथित तौर पर इन लेनदेन से जुड़े हुए हैं। सुले ने आरोपों से इनकार किया है.

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है। सूत्रों ने कहा कि ईडी प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादों के साथ भोली-भाली जनता से बिटकॉइन (2017 में 6,600 करोड़ रुपये मूल्य) के रूप में भारी धनराशि इकट्ठा करने के आरोप में मेहता और कुछ अन्य की भूमिका की जांच कर रही है। यह मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज पुलिस एफआईआर से उपजा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article