देश

Supertech Limited के मालिक आरके अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 27, 2023, 10:45 PM IST

RK Arora Arrest: प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले (Money Laundering Case) में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के प्रमुख आरके अरोड़ा को गिरफ्तार किया।

Image

सुपरटेक लिमिटेड के मालिक आरके अरोड़ा गिरफ्तार

सुपरटेक लिमिटेड (Supertech Limited) के मालिक आरके अरोड़ा (RK Arora Arrest) को दिल्ली स्थित ऑफिस में गिरफ्तार कर लिया गया मनी लांड्रिंग केस के मामले में ईडी ने उनसे तीन दिन तक पूछताछ की थी। आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी PMLA के तहत की गई, मंगलवार को ईडी ने आरके अरोड़ा को सम्मन कर पूछताछ के लिए बुलाया था।

सुपरटेक ऑफ कम्पनीज और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ पहले से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में खरीददारों के साथ धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे, जिसके बाद ईडी ने PMLA के तहत जाँच शुरू की थी, गौर हो कि आरके अरोड़ा बिल्डरों के संगठन नेरेडको के चेयरमैन भी थे।

खरीददारों से फ्लैट्स के नाम पर मोटी रकम इकट्ठा की गई

जांच में पाया गया था कि खरीददारों से फ्लैट्स के नाम पर मोटी रकम इकट्ठा की गई, उन्हें समय पर पजेशन नहीं दिया गया साथ ही प्रोजेक्ट के नाम पर बैंकों से लिया गए लोन का भी इस्तेमाल नियमों के विपरीत किया गया बताते हैं कि पूछताछ में जब ईडी आज संतुष्ट नहीं हुई तो आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी की गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें