LIVE
results.eci.gov.in, असम ईसीआई असेंबली इलेक्शन रिजल्ट: असम विधानसभा चुनाव 82 सीटों पर बीजेपी जीती तो कांग्रेस के हाथ आईं 19 सीटें, ECI का रिजल्ट यहां देखिए
Assam Chunav Parinam 2026 (असम असेंबली इलेक्शन ईसीआई रिजल्ट) Assam Vidhan Sabha Elections ECI Result on results.eci.gov.in, hindi.eci.gov.in (असम चुनाव परिणाम 2026) Updates: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ECI का रिजल्ट आ गया है। असम विधानसभा चुनाव में 82 सीटों पर बीजेपी जीती तो कांग्रेस के हाथ आईं 19 सीटें...
results.eci.gov.in, असम ईसीआई असेंबली इलेक्शन रिजल्ट: असम विधानसभा चुनाव 82 सीटों पर बीजेपी जीती तो कांग्रेस के हाथ आईं 19 सीटें, ECI का रिजल्ट यहां देखिए
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें असम का रिजल्ट?
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर असम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट देख सकते हैं।
MAY 05, 2026 00:01 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में अब तक बीजेपी 82 सीटें जीत चुकी है
असम में बीजेपी 82 सीटें जीत चुकी है वहीं कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें जीत चुकी है
MAY 04, 2026 18:24 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में पार्टी-वार परिणाम कैसे हैं?
MAY 04, 2026 17:06 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में 82 सीटों पर बीजेपी आगे
असम में बीजेपी 82 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर आगे चल रही है।
MAY 04, 2026 17:05 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में 82 सीटों पर बीजेपी आगे
MAY 04, 2026 15:13 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में 81 सीटों पर बीजेपी आगे
MAY 04, 2026 17:04 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में 80 सीटों पर बीजेपी आगे
असम में बीजेपी 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर आगे चल रही है।
MAY 04, 2026 10:28 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में 72 सीटों पर बीजेपी आगे
असम में भाजपा 72 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 15 सीटों पर बढ़त है।
MAY 04, 2026 10:11 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में बीजेपी 62 सीटों पर आगे
असम में बीजेपी 62 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।
MAY 04, 2026 09:18 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में आठ सीट पर बीजेपी आगे
MAY 04, 2026 08:07 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती की जा रही है।
MAY 04, 2026 06:39 IST
MAY 04, 2026 06:32 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
सोमवार सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। हर राउंड के नतीजे रियल टाइम में ECINET प्लेटफॉर्म और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे।
MAY 04, 2026 05:14 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में कब शुरू होगी मतगणना
असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब से कुछ देर बाद शुरू होगी। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी।
MAY 04, 2026 04:10 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में चुनाव आयोग की सख्ती
असम में 15 मार्च से 27 अप्रैल तक विभिन्न एजेंसियों ने राज्य भर में शराब और नकदी सहित 114.43 करोड़ रुपये की विभिन्न वस्तुएं जब्त की हैं।
MAY 04, 2026 03:15 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में मतगणना के दौरान कैसी सुरक्षा?
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गोयल ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियों को राज्य भर में तैनात किया गया है ताकि ’स्ट्रांग रूम’ की सुरक्षा की जा सके और वे मतगणना केंद्रों पर भी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा, "इसके अलावा, हमने स्ट्रांग रूम के बाहर दूसरे घेरे के रूप में राज्य सशस्त्र पुलिस की 13 कंपनियों को तैनात किया है। हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है।" उन्होंने कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा ’स्ट्रांग रूम’ में सुरक्षा चूक के आरोपों का खंडन किया।
MAY 04, 2026 02:54 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम में कितना मतदान
असम के 251 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत ने नौ अप्रैल को 126 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान था, जिसने 2016 में दर्ज किए गए 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
MAY 04, 2026 01:12 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम कांग्रेस ने मतगणना के दौरान ‘अनियमितताएं' रोकने के लिए सात टीम गठित कीं
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने चार मई को विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की ’’अनियमितता’’ को रोकने के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया है।
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि असम के पार्टी प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच हुई चर्चा के बाद, राज्य भर के विभिन्न जिलों का दौरा करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को 25 अप्रैल से ’स्ट्रॉन्ग रूम’ का निरीक्षण करने, पार्टी उम्मीदवारों से मिलने और जिलों के प्रशासन के साथ चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में असम के 25 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि असम के पार्टी प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच हुई चर्चा के बाद, राज्य भर के विभिन्न जिलों का दौरा करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को 25 अप्रैल से ’स्ट्रॉन्ग रूम’ का निरीक्षण करने, पार्टी उम्मीदवारों से मिलने और जिलों के प्रशासन के साथ चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में असम के 25 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
MAY 04, 2026 00:01 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: असम के प्रमुख उम्मीदवार
प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दाइमरी और रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई शामिल हैं।
MAY 03, 2026 22:52 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर गिनती
भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रहा है। राज्य की 126 विधानसभा सीट से 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य को समेटे हुए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोली जाएंगी।
MAY 03, 2026 21:31 IST
ईसीआई असम इलेक्शन रिजल्ट LIVE: मतगणना के लिए लगभग 8,500 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा
असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि असम विधानसभा के 126 क्षेत्रों के लिए चार मई को मतगणना हेतु लगभग 8,500 अधिकारी तैनात किए जाएंगे। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
