देश

Earthquake Today in India 3 April: देश में आज कहां आया भूकंप? किस शहर में आधी रात हो हिली धरती

Earthquake Today in India 3 April: देश में आज कहां भूकंप आया? क्या दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भी भूकंप आया है? देखिए लिस्ट

Image

भारत में आज कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 3 April: भारत में आज कहां आया भूकंप? भारत में आज एक राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। भारत में आज जहां भूकंप आया है, वो हैं- दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और असम। दिल्ली में अभी कुछ देर पहले भूंकप आया है। दिल्ली के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके लगे हैं। लद्दाख में रात में और असम में तड़के सुबह भकूंप के झटके लगे हैं। दोनों ही राज्यों में भूकंप की तीव्रता ज्यादा तेज नहीं थी, इसलिए जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भारत में 3 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 3 In India)

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
दिल्ली4.09:48 PM
जम्मू कश्मीर4.09:48 PM
असम2.803:52:0710 KMमोरीगांव
लद्दाख3.801:44:0910 KMलेह

दुनिया में 3 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 3 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया5.65:52 AM35 KMउत्तरी मालुकु
वानुअतु5.44:52 AM278 KMताफिया
नेपाल2.302:01:2210 KM29.630, 81.020

कहां है वानुअतु, क्यों आते हैं यहां भूकंप के तेज झटके?

वानूआतू एक छोटा द्वीपीय देश है, जो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और फिजी के पश्चिम में लगभग 80 से अधिक द्वीपों का समूह है। भौगोलिक रूप से वानुअतु दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप और ज्वालामुखी क्षेत्रों में गिना जाता है।

वानुअतु में भूकंप के तेज झटके आने का मुख्य कारण इसकी स्थिति Pacific Ring of Fire में होना है। यह क्षेत्र पृथ्वी का वह हिस्सा है, जहां कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं। वानुअतु के पास इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट और प्रशांत प्लेट के बीच लगातार हलचल होती रहती है। जब ये प्लेटें एक-दूसरे के नीचे धंसती या खिसकती हैं, तो जमीन में अचानक ऊर्जा निकलती है और भूकंप आता है।

इसके अलावा, वानुअतु के आसपास समुद्र के नीचे गहरी खाइयां (ट्रेंच) और सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं, जो इस क्षेत्र को और अधिक संवेदनशील बनाते हैं। यही वजह है कि यहां अक्सर मध्यम से लेकर तेज तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जाते हैं और कभी-कभी सुनामी का खतरा भी पैदा हो जाता है।

संक्षेप में, वानुअतु की भौगोलिक स्थिति ऐसी जगह पर है जहां पृथ्वी की प्लेटों की लगातार टक्कर होती रहती है, इसलिए वहां भूकंप आना एक सामान्य प्राकृतिक घटना मानी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article