Assam Earthquake News: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह असम के मोरीगांव जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।अधिकारियों ने बताया कि चोट लगने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में सो रहे लोग जाग गए और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए वहीं मध्य असम के कुछ हिस्सों में लोगों ने हल्के से मध्यम झटके महसूस किए। अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। फिलहाल किसी नुकसान या बड़े हादसे की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
NCS के अनुसार भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर लगभग 50 किलोमीटर थी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी संपत्ति को नुकसान या किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पड़ोसी राज्य मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की बात सामने आई है।
पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर झटके महसूस किए गए
वहीं असम के साथ-साथ मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर झटके महसूस किए गए। इन झटकों के कारण लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। उधर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि 5 जनवरी की सुबह 03:33 IST पर त्रिपुरा के गोमती में भी रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया।
