देश

सुबह-सुबह डोली धरती, लद्दाख के बाद बांग्लादेश में भी आया भूकंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 10:17 AM IST

Earthquake Today: लद्दाख में सुबह 8:25 बजे रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद बांग्लादेश में सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया।

Image

भूकंप

Photo : AP

Earthquake Today: आज सुबह-सुबह लद्दाख समेत पड़ोसी देश बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बांग्लादेश में सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर में भी महसूस किए गए। वहीं इससे पहले लद्दाख में भी भूकंप महसूस किया गया था। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी में 10 किमी की गहराई पर था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार सुबह 8:25 बजे रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि के नुकसान की सूचना नहीं है।

क्यों आता है भूकंप?

हमारी पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स होती हैं, जो हमेशा चलायमान अवस्था में रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं, जिससे फाल्ट जोन बन जाता है। इस फाल्ट जोन से ऊर्जा बाहर की ओर निकलती है। ऊर्जा के निकलने से जो हलचल होती है, उसे भूकंप कहा जाता है और यही भूकंप का केंद्र भी होता है। यह केंद्र जितना नजदीक होता है, उतने ज्यादा झटके महसूस होते हैं। आम तौर पर 0 से 5 तीव्रता के झटके नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। हालांकि, इससे ऊपर के झटके भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article