देश

जनता को हल्के में न लें- कर्नाटक हारी BJP तो बोले राज ठाकरे, भारत जोड़ो यात्रा पर भी कह दी बड़ी बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 14, 2023, 10:51 PM IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार उसके 'स्वभाव' और 'व्यवहार' का परिणाम है। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से निश्चित रूप से कांग्रेस को मदद मिली है। उन्होंने कहा कि जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

Image

कर्नाटक चुनाव में हार पर राज ठाकरे ने बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात (फोटो- फेसबुक)

कर्नाटक में बीजेपी को करारी हार मिलने के बाद अब वो अन्य पार्टियों के निशाने पर आ गई है। विपक्ष तो हमला कर ही रहा है, अब वो दल भी बीजेपी को नसीहत देने लगे हैं जो बीच-बीच में बीजेप की तरफ आते दिखे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कर्नाटक में बीजेपी की हार पर कहा कि जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा पर बड़ी टिप्पणी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार उसके 'स्वभाव' और 'व्यवहार' का परिणाम है। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से निश्चित रूप से कांग्रेस को मदद मिली है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकरे ने कहा- "विपक्षी पार्टी कभी चुनाव नहीं जीतती, वह सत्ताधारी पार्टी होती है जो चुनाव में हारती है।"

'नतीजों से सीखें सबक'

ठाकरे ने कहा कि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक राहुल गांधी की पदयात्रा 'भारत जोड़ो यात्रा' ने भी दक्षिणी राज्य में कांग्रेस की किस्मत बदलने में मदद की। उन्होंने कहा कि जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए और राजनीतिक दलों को कर्नाटक के नतीजों से सबक सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी कि 2024 के चुनावों सहित आने वाले चुनावों में ये नतीजे महाराष्ट्र में पार्टियों को किस तरह प्रभावित करेंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज ठाकरे पर बीजेपी की नजर

राज ठाकरे कभी बालासाहेब के उत्तराधिकारी माने जाते थे, लेकिन शिवसेना में गद्दी उद्धव ठाकरे को मिली और राज ठाकरे ने अपनी अलग पार्टी बना ली। सियासी तौर पर राज ठाकरे की पार्टी उतनी सफल नहीं है, लेकिन उद्धव के मुकाबले कोई ठाकरे परिवार को लेकर बीजेपी की नजर राज ठाकरे पर रही है। राज ठाकरे भी कभी बीजेपी के नजदीक तो कभी बीजेपी से दूर दिखते रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article