देश

Archana Makwana Controversy: स्वर्ण मंदिर में योग करना पड़ गया भारी, अब इंफ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने मांगी माफी

Yoga in Golden Temple Amritsar: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का कहना है कि अर्चना मकवाना ने स्वर्ण मंदिर में योग किया और उसका वीडियो बनाया जिससे सिखों की भावनाएं आहत हुईं हैं वहीं अर्चना ने माफी मांगी है।

instagram influencer archana makwana apologize: गुजरात के वडोदरा की युवती अर्चना मकवाना जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर है जिसका वीडियो अमृतसर गोल्डन टेंपल परिसर ( Golden Temple Amritsar) में योग करते हुए जो विवाद खड़ा हुआ है जिसके बाद युवती ने अपना एक वीडियो बनाकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से माफी मांगी है।

उसने माफी मांगते हुए कहा कि योग का प्रचार वो विश्वभर में करती है लेकिन उसे यह नही पता था कि योग करने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

युवती ने वीडियो बनाकर माफ करने की अपील की

उसे नियम कानून पता नहीं था, उसे धमकियां मिल रही हैं जिसके बाद युवती ने वीडियो बनाकर माफ करने की अपील करते हुए कहा कि उसका कोई इरादा नहीं था कि सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए।

अर्चना मकवाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

गौर हो कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने 22 जून 2024 को श्री दरबार साहिब में योग करने के लिए अर्चना मकवाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, इस घटना से कुछ सिखों में नाराजगी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article