देश

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री सरकार बनाएंगे? बाबा किसके साथ, सस्पेंस से उठेगा पर्दा- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 02:09 AM IST

Dhirendra Shastri latest news: बागेश्वर धाम वाला धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri)खासी सुर्खियों में रहते हैं, इस बार वो एक यात्रा पर निकलने वाले हैं।

Bageshwar Dham वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) एक यात्रा पर निकलने वाले हैं। दरअसल Dhirendra Shastri एक पैदल यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसमें वे 121 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। बताया जा रहा है कि धीरेन्द्र शास्त्री अपनी इस यात्रा से लोगों को आपस में जोड़ने का संदेश देंगे।

गौर हो कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छतरपुर के बागेश्वर धाम जाकर हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने बंद कमरे में धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दो मिनट मुलाकात भी की। कुछ कांग्रेस नेता भी मिलना चाहते थे, लेकिन कमलनाथ ने बाहर ही रुकवा दिया था पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम तो हनुमान जी के दर्शन करने आए हैं। मैंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया है। 101 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है वहां। यहां मैंने प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

पिछले कुछ समय से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं और सुर्खियां बने हुए हैं। नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों से चमत्कारों को लेकर हुई तकरार के बाद विवादों में भी घिर गए थे, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ लोगों का धर्मांतरण कर चर्चा में आए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article