देश

VIDEO: जब जवाब देने से पहले ही खड़गे को VP लगे टोकने, कांग्रेस चीफ ने कहा- सर, अभी तो मुंह भी नहीं खोला है...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 29, 2023, 12:46 PM IST

हालांकि, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के अलवर में दिए कुत्ते वाले बयान पर माफी मांगने (बीजेपी की ओर से डिमांड उठाई गई थी) से साफ इन्कार कर दिया।

Image

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जगदीप धनखड़ की बात को ध्यान से सुनते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। (फाइल)

Photo : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद में मंगलवार (20 दिसंबर, 2022) को बोलने से पहले ही टोक दिया गया। वह अपनी बात रख पाते और कुछ कह पाते, इससे पहले ही ही उच्च सदन राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनको हिदायत देते हुए कहा कि वह मुद्दे पर खुद को सीमित रखें और उसी पर जवाब दें। जवाब में खड़गे ने कहा- अरे सर, अभी तो मैंने मुंह भी नहीं खोला है...।

दरअसल, खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर सदन में बवाल हुआ। बीजेपी की ओर से उनसे इस टिप्पणी पर माफी की मांग की गई। पीयूष गोयल ने कहा कि वह देश से माफी मांगे। उन्होंने जो असत्य देश के सामने रखने की कोशिश की, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। गोयल की ओर से अपनी बात रखने के बाद पीठासीन सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में सबको समझाया कि आप सभी संसद की गरिमा का ख्याल रखें। आगे खड़गे की बारी आई और वह अपनी पूरी बात बोल पाते इससे पहले धनखड़ ने गुजारिश करते हुए उन्हें टोका- इसी प्वॉइंट पर रहिएगा। मेरी गुजारिश है...आप बहुत सीनियर हैं।

इसी पर खड़गे ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी तो मैंने मुंह भी नहीं खोला है। इस पर सदन में और सदस्य हंसने लगे। 15वें मिनट से देखें आगे क्या हुआ?:

कांग्रेस चीफ की टिप्पणी पर क्या बोले संसदीय मामलों के मंत्री?:

देखें, क्या था कांग्रेस चीफ का कुत्ते वाला बयान?:

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें