देश

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के लिए जिस दानिश ने की थी उमर की मदद, NIA ने उसे दबोचा

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में NIA ने एक और गिरफ्तार की है। NIA ने श्रीनगर से संदिग्ध आतंकी उमर के सहयोगी दानिश को गिरफ्तार किया है।

Image

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और गिरफ्तार (फाइल फोटो- PTI)

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए सुसाइड ब्लास्ट में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने श्रीनगर से एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली बम धमाके की जांच कर रही NIA ने श्रीनगर से जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को अरेस्ट किया है। दानिश एक कश्मीरी निवासी है, इसे आरसी-21/2025/एनआईए/डीएलआई मामले में घाटी में मौजूद एनआईए टीम द्वारा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को पूछताछ के बाद दानिश के पिता को छोड़ दिया गया था, पर जसीर को हिरासत में रखा रखा गया था। घर लौटने पर पिता बिलाल ने की आत्मदाह की कोशिश, जिसकी आज अस्पताल में मौत हो गई।

आत्मघाती हमलावर का था खास सहयोगी

एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में ‘सह-षड्यंत्रकर्ता’ की भूमिका निभाने के आरोप में जसीर बिलाल वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार वानी ने ‘आत्मघाती हमलावर’ डॉ. उमर उन नबी के साथ मिलकर धमाका कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस हमले में 13 लोगों की जान गई थी।

रॉकेट बनाने की कोशिश

एनआईए ने अपने बयान में कहा कि अनंतनाग के काजीगुंड निवासी वानी ने ड्रोन में बदलाव कर और विस्फोट से पहले रॉकेट बनाने की कोशिश करके आतंकी हमले के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की थी। वानी उर्फ दानिश को एजेंसी की टीम ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया। बयान में बताया गया कि वानी हमले की साजिश रचने में उमर उन नबी के साथ सीधे तौर पर शामिल था। एनआईए 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस विस्फोट के पीछे की साजिश की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलवामा का था उमर

एजेंसी ने कहा कि उसकी कई टीमें अलग-अलग सुरागों पर काम कर रही हैं और हमले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान करने के लिए विभिन्न राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं। एनआईए के अनुसार, धमाका जिस कार में हुआ उसे चला रहा उमर उन नबी ही ‘आत्मघाती हमलावर’ था। एजेंसी ने कार में लगाए गए विस्फोटक को ‘वाहन-जनित संवर्धित विस्फोटक उपकरण’ (VBIED) बताया है। फोरेंसिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि VBIED धमाके में मारा गया वाहन चालक उमर उन नबी था, जो पुलवामा का मूल निवासी था और फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में सामान्य चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article