दिल्ली पुलिस राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को जल्द रिहा करेगी दिल्ली पुलिस की एक मीटिंग हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया उधर सोनिया गांधी खुद पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के सभी नेताओं को 65 दिल्ली पुलिस एक्ट में बुक किया गया है, थोड़ी देर में सभी नेताओं को छोड़ देगी, ऐसा कहा जा रहा है।
बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मुद्दे पर अब कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। अपना विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए कांग्रेस के नेता पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पीएम आवास के बाहर भारी हंगामा, धरना दे रहे राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया, उठा ले गई दिल्ली पुलिस
सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं
वहीं सोनिया गांधी, अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं हैं। दरअसल, पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद विभिन्न थानों में रखा गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर थाना मार्ग में हिरासत में रखा गया है। राहुल गांधी को भी यहीं रखा गया है। इस संबंध में आई तस्वीरों में दिख रहा है कि सोनिया कुछ अधिकारियों से बात करती दिखीं। फिर वह प्रियंका से मिलने अंदर गईं।
कांग्रेस नेताओं ने पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मुद्दे पर अब कांग्रेस विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई सांसद व नेता पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने खुद को सांकेतिक हथकड़ी भी लगाई।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Congress का प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखी ये 6 मांगें
Delhi Police Act की धारा 65 के क्या हैं प्रावधान
दिल्ली पुलिस एक्ट (Delhi Police Act) की धारा 65 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी पुलिस अधिकारी द्वारा दिए गए उचित और वैध निर्देशों का पालन करने से इनकार करता है, विरोध करता है, या अनदेखी करता है, तो पुलिस अधिकारी उसे मौके से हटा सकता है, और बिना वारंट के हिरासत में ले सकता है। प्रमुख प्रावधान-हिरासत और पेशी: ऐसे व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य होता है।अगर मामला बहुत मामूली है, तो पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति को तब रिहा कर सकता है जब निर्देश न मानने या रुकावट पैदा करने की वजह खत्म हो गई हो।
