देश

Delhi liquor Policy: CBI का बड़ा एक्शन, तेलंगाना CM केसीआर की बेटी को भेजा समन; होगी पूछताछ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 2, 2022, 11:39 PM IST

Delhi liquor Policy: दिल्ली शराब नीति मामले की जांच में तेलंगाना की कुछ कंपनियां पहले से ही सीबीआई की जांच के दायरे में थीं। मामले में प्रारंभिक आरोप पत्र दायर करने के एक सप्ताह बाद सीबीआई ने यह नोटिस भेजा है। इस समन के बाद इस मामले पर अब राजनीति और तेज होने की आशंका है।

Image

शराब घोटाले में केसीआर की बेटी से होगी पूछताछ

Photo : Twitter

Delhi liquor Policy: दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई (CBI) ने तेलंगाना सीएम (Telangana CM) केसीआर की बेटी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसे लेकर अब राजनीति भी तेज होती दिख रही है। इस मामले में घिरी आप पहले ही केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगती रही है, अब इस मामले में तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी की नेता भी सीबीआई के निशाने पर आ गई है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना विधान परिषद सदस्य (MLC) और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता कल्वाकुंतला को नोटिस जारी किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें 6 दिसंबर को मामले पर पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि मामले की जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता का संबंध हो सकता है। इसलिए जांच के हित में इन तथ्यों को लेकर पूछताछ आवश्यक है।

इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कल्वाकुंतला ने कहा- "मुझे दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत एक सीबीआई ने नोटिस जारी किया गया है, जिसमें मेरा स्पष्टीकरण मांगा गया है। मैंने अधिकारियों को सूचित किया है कि मैं उनके अनुरोध के अनुसार 6 दिसंबर को हैदराबाद में निवास पर उनसे मिल सकती हूं।"

इससे पहले गुरुवार को एमएलसी कविता ने कहा था कि वह और उनकी पार्टी के नेता जो फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों के राडार पर हैं, किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें और अन्य नेताओं को कैद करने की चुनौती भी दी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई आठ राज्य सरकारों को उखाड़ फेंका और पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल कर ली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article