देश

तिहाड़ जेल में केजरीवाल को नहीं दिया जा रहा इंसुलिन! Delhi LG ने 24 घंटे के भीतर मांगी रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 07:02 AM IST

Arvind Kejriwal latest News in Hindi: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) (DG Jail) को 24 घंटे के भीतर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उस दावे पर रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल (CM Kejriwal) को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही। एलजी की ओर से आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य (Kejriwal Health update) के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Image

अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली एलजी ने मांगी रिपोर्ट

Photo : Twitter

Arvind Kejriwal latest News: अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार व तिहाड़ जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का कहना है कि जेल में केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है और शुगर पेशेंट होने के बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। इस आरोप के बाद दिल्ली के एलजी ने तिहाड़ जेल प्रशासन से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने इन आरोपों पर गंभीर चिंता भी जताई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) को 24 घंटे के भीतर आम आदमी पार्टी के उस दावे पर रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही। एलजी का यह आदेश दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी के इस दावे के बाद आया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना और इंसुलिन न देकर जान से मारने की साजिश रची गई है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने आतिशी के दावे का खंडन किया है।

'केजरीवाल को स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं'

एजली हाउस की ओर से कहा गया है, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्रियों और आप नेताओं के बयानों पर आधारित रिपोर्ट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है, जिसमें जेल में बंद माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन का प्रावधान न करने और उनके खिलाफ कथित साजिश का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट कर बताया गया कि एलजी ने डीजी कारागार से 24 घंटे के भीतर मामले में तथ्यात्मक और व्यापक रिपोर्ट सौंपने को कहा है, इसके साथ ही उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केजरीवाल का शुगर लेवल 300 से ऊपर

इससे पहले आप सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री के लिए इंसुलिन के अनुरोध को तिहाड़ जेल प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया है। उनके डॉक्टर के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था करने के प्रयासों को ईडी और जेल अधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल का शुगर लेवल 300 एमजी/डीएल से ज्यादा है, लेकिन तिहाड़ जेल के अधिकारी इंसुलिन लेने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। आप नेता ने आरोप लगाया कि यह केजरीवाल को मिल रहे घर के भोजन को रोककर उनकी जान लेने की कोशिश है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article