देश

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर मंगलवार को हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

Arvind Kejriwal Bail: ​​दिल्ली उच्च न्यायालय कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर कल आदेश पारित करेगा।

Image

केजरीवाल की जमानत पर कल आएगा फैसला

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • तिहाड़ जेल में बंद हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने किया है गिरफ्तार
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर लगा दिया था स्टे

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट कल यानि कि मंगलवार को फैसला सुनाएगा। अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई, जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला आने तक जमानत पर रोक लगा दी थी।

हाईकोर्ट ने लगाया था स्टे

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने 21 जून को एक अंतरिम आदेश में प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो की रिहाई पर रोक लगा दी थी, इसमें निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती दी गई थी। सीएम केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा की अवकाश पीठ ने निर्देश दिया कि मामले की पूरी सुनवाई होने तक जमानत आदेश लागू नहीं किया जाना चाहिए। उसी दिन बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। साथ ही कहा कि वह दो से तीन दिनों में अपना आदेश सुनाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर अंतरिम रोक हटाने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई बुधवार 26 जून के लिए टाल दी है। उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा और दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर कहा कि हमें दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। तब तक हम कुछ नहीं कह पाएंगे।

तिहाड़ में बंद हैं केजरीवाल

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उन्हें जमानत दे दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर किया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article