दिल्ली शराब नीति घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजट घट रहा है। आप की ओर से ये दावा करते हुए कहा गया है कि जेल में अरविंद केजरीवाल का वजन 8 किलो घट चुका है। जिसके बाद एम्स के मेडिकल बोर्ड ने उनके डाइट प्लान में हैवी खाने को शामिल किया है।
जेल में क्या खाएंगे केजरीवाल
आप की ओर से कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में दिए जाने वाले खाने में बदलाव किया गया है। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीएम केजरीवाल के घटते वजन को देख उनकी डाइट में पराठा और पूड़ी भी शामिल करने के लिए कहा है।
कितना घटा केजरीवाल का वजन
आप की ओर से दावा किया गया है कि 21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान सीएम केजरीवाल का वजन 70 किलो था, जो 2 जून को वजन घटकर 63.5 किलो हो गया। शनिवार 22 जून को वजन और घटकर 62 किलो हो गया है। मतलब केजरीवाल का वजन 8 किलो घट गया है।
केजरीवाल के होने हैं कई टेस्ट
आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि एम्स ने अभी तक केवल खून से संबंधित कुछ टेस्ट ही करवाएं हैं, हार्ट व कैंसर से संबंधित टेस्ट अब तक नहीं हुए हैं। केजरीवाल के वजन लगातार घटने को मैक्स के डाक्टरों ने गंभीर माना था और कई टेस्ट कराने को कहा था। जिसके लिए सीएम केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी।
