देश

'सिसोदिया को तिहाड़ में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट', बोला ठग सुकेश- जहां रखे गए सुब्रत रॉय और अमर सिंह वहीं हैं मनीष

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 11, 2023, 10:27 AM IST

दिल्ली की मंडोली में जेल-13 में बंद कॉनमैन (ठग) सुकेश चंद्रशेखर की यह चिट्ठी एडवोकेड अनंत मलिक के जरिए सामने आई है, जिसमें यह भी आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन जेल के कर्मचारियों को कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

ठग सुकेश चंद्रशेखर और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया। (फाइल)

Photo : IANS

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। जेल में उन्हें उस जगह रखा गया है, जहां पर सहारा समूह के सुब्रत रॉय, दिवंगत नेता अमर सिंह और टू जी घोटाले को लेकर सुर्खियों में आए ए राजा जैसे लोगों को रखा गया था। जेल प्रशासन पूरी तरह से आम आदमी पार्टी (आप) के हाथ में कठपुतलियों के समान है।

चंद्रशेखर की ओर से ये बातें तीन पेज के खत में दिल्ली के उप-राज्यपाल को लिखी गई हैं। ठग ने मांग की है कि तिहाड़ में सिसोदिया को जिस तरीके की सुविधाएं और ट्रीटमेंट मिल रहा है, उसकी जांच कराई जानी चाहिए। सुकेश ने इसके साथ ही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से सिसोदिया को लेकर झूठे फैलाने का आरोप भी लगाया। कहा- केजरीवाल अपने करीबी सिसोदिया की जेल में असुरक्षा की देकर झूठी खबर फैला रहे हैं।

Sukesh Letter

Sukesh Letter

चंद्रशेखर की चिट्ठी के मुताबिक, सिसोदिया जेल नंबर एक के वार्ड नंबर नौ में रखे गए हैं। यह तिहाड़ का अब तक का सबसे वीवीआईपी वॉर्ड है। इसी में रॉय, कलमाडी, राजा और यूनीटेक के संजय चंद्रा को रखा गया था। सिसोदिया का वीवीआईपी वॉर्ड में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जेल-प्रशासन पूरी तरह आप की कठपुतलियों के समान है।

Sukesh Letter 2

Sukesh Letter 2

इस बीच, शनिवार (11 मार्च, 2023) को जेल से सिसोदिया का जेल से पैगाम आया है, जो कि उनके आधिकारिक टि्वटर हैंडल से शेयर किया गया है:

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article